HomeTrendingनिर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के...

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये निष्ठा एवं जिम्मेदारी से हो दायित्वों का निर्वहन: डीएम

  • निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये निष्ठा एवं जिम्मेदारी से हो दायित्वों का निर्वहन: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण विकास भवन के सभागार में सम्पन्न किया। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि सभी मतदान कार्मिक निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रत्येक बिंदु की जानकारी प्राप्त करें। मतदान प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं निर्वाचन सामग्री की भली-भांति जांच कर लें।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। मतदान के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न होने देने का विशेष ध्यान रखा जाय। मतदान की गोपनीयता बनाए रखना प्रत्येक मतदान कार्मिक की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निष्पक्षता बनाए रखें तथा किसी भी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष में कार्य न करें।
मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करते हुए उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। मतदान समाप्त होने के उपरांत सभी अभिलेखों, प्रपत्रों एवं निर्वाचन सामग्री को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तैयार कर सुरक्षित जमा कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, जिला विकास अधिकारी राजीव शर्मा, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read