श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मेला के तैयारियों की दी जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
मिर्ज़ापुर। श्री रामलीला कमेटी बरिया घाट के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता करके मेला के तैयारियों की जानकारी दिया। कमेटी की अध्यक्ष रीतु केशरी ने बताया कि कमेटी की ओर से इस वर्ष पूर्वांचल का प्रसिद्ध विजयादशमी मेला 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को आयोजित होगा। अभी तक उक्त विजयादशमी मेला में आठ से दस लाख दर्शनार्थी आते रहे हैं। इस बार यह संख्या 10 से 15 लाख की भीड होने की संभावना है। यह मेला धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम है। मेला में अपने प्रतिष्ठान के प्रचार-प्रसार हेतु जो माईक से पूरे मेला क्षेत्र में होता है जिसमें आप आकर्षक झॉकी, स्टाल एवं गेट के माध्यम से प्रायोजक बन सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस बार सोमनाथ मन्दिर, भैरव गुफा/माता का दरबार, द्वादश ज्योतिर्लिंग, कुचीपुड़ी नृत्य और अदलपुरा की शीतला माता की अद्वितीय झांकी लोगों के लिए आकर्षण का कैंद्र बनेगी। साथ ही नारी शक्ति की झांकी भी दैखने योग्य होगा जहां अहिल्या बाई होलकर सहित मातृशक्तियों की झांकी होगी। उक्त दौरान महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि विजयादशमी के दिन पंचमुखी महादेव जी मन्दिर का दिव्य और भव्य सजावट होगा। श्रीराम दरबार की झांकी रामटेक मन्दिरर, श्री शीतला माता मन्दिर भव्य सजावट एवं श्री सुग्रीव दरबार, अशोक वाटिका, रावण दरबार, रावण दरबार, सोमनाथ मन्दिर, बन बिहार/हरियाली की झाँकी, नारी शक्ति, बजरंग बली द्वार, भैरव गुफा/माता का दरबार, जय गणेश देवा, मीराबाई की भक्ति, बाँके बिहारी की झाँकी, द्वादश ज्योतिर्लिंग, कुचीपुड़ी नृत्य, अदलपुरा की शीतला माता, दक्षिणेश्वर काली माता की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी।
महामंत्री ने बताया कि झांकियों को देखने के लिए सोनभद्र भदोही प्रयाग सहित मध्य प्रदेश से भी लोग आते हैं। इसी क्रम मे कोषाध्यक्ष रवींद्र गुप्ता ने बताया कि बल्ली का कार्य, विद्युत का कार्य, साउण्ड का कार्य, शार्पी लाइट का कार्य प्रगति पर है। अध्यक्ष रीतू केसरी ने पत्रकार वार्ता के उपरांत पत्रकार बंधुओं को सम्मानित किया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल वर्मा सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को भी मेले की जिम्मेदारी सौंपते हुए बैज का भी वितरण किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रवीन्द्र गुप्ता, महामंत्री संतोष गुप्ता, मेला प्रभारी सत्येंद्र पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।













