अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार द्वारा अवैध शराब/गोतस्करों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक इलिया के निर्देशन में उ0नि0 अरुण पाठक थाना इलिया द्वारा एक व्यक्ति को 48 टेट्रा पैंक अग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को अवैध तरीके से बेचने हेतु बिहार राज्य ले जाया जा रहा था, उसे समदा पुलिया के पास बहद ग्राम इलिया से पकड लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त निराला मौर्या पुत्र रामसखा निवासी ग्राम पचफेडिया थाना चकिया जनपद चन्दौली निवासी बताया गया जिस पर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










