अर्न्तराष्ट्रीय बेटी दिवस की धूम: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलन्द

अर्न्तराष्ट्रीय बेटी दिवस की धूम: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बुलन्द

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। सितंबर महीने के आखिरी रविवार को अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। इस साल 24 सितंबर को मनाया जा रहा है। हर रिश्ते का एक खास दिन मनाया जाता है, ऐसे में आज बेटी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने का एक खास उद्देश्य है। इस उद्देश्य के तहत पूरी दुनिया में बेटियों को भी बेटे के समान ही महत्व और सम्मान दिया जाय, इसलिए यह दिन मनाया जाता है। बेटी की अहमियत उसके माता-पिता से ज्यादा कोई नहीं समझ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध बनाए रखने में एक बेटी का महत्वपूर्ण किरदार है। जिस समाज में महिलाओं को पुरूष से कमतर माना जाता है, उस समाज में बदलाव लाने के लिए इस दिन की महत्वपूर्ण अहमियत है। बेटियों को समर्पित यह दिन उनकी तारीफ करने और उनको यह बताने के लिए मनाया जाता है कि वे कितनी खास हैं। यह दिन बेटियों के लिए जागरूकता बढ़ाने और समानता को प्रोत्साहित करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस दिन को मनाने का मतलब लोगों को जागरूक करना है कि लड़कियों को भी लड़कों की तरह समान अधिकार और अवसर मिलने चाहिए। लड़कियों के महत्व को समझते हुए उन्हें सम्मान देने के लिए पहली बार ११ अक्टूबर २०१२ को एक दिन बेटियों को समर्पित किया। दुनिया भर के देशों ने संयुक्त राष्ट्र की इस पहल का स्वागत किया। इसके बाद से ही हर देश में बेटियों के लिए एक दिन समर्पित किया गया है। हर देश में डॉटर्स दिवस अलग-अलग दिन मनाया जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला