साहिबगंज में मुख्यमंत्री ने प्रधान सम्मान समारोह में कहा- सरकार की योजनाओं में बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश— ग्राम प्रधानों का सम्मेलन आयोजित कर सरकार की योजनाओं की दें विस्तृत जानकारी
नीरज कुमार
साहिबगंज (झारखंड)। झारखंड राज्य और राज्य वासियों के कल्याण के लिए सरकार कई महत्वकांक्षी योजनाएं चला रही हैं लेकिन अक्सर ग्रामीणों को ना इन योजनाओं की जानकारी हो पाती है और ना ही वे इन योजनाओं से जुड़ पाते हैं। वे योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।













