पुरानी पेंशन योजना लागू होने की खुशी में झूम उठे सरकारी कर्मचारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया गया जोरदार अभिनन्दन
नीरज कुमार
रांची (झारखण्ड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को हमारी सरकार से काफी अपेक्षाएं हैं। हरेक वर्ग-सामुदाय की समस्याओं का निदान करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। हमारी सरकार की ताकत राज्य की सवा तीन करोड़ जनता है। प्रत्येक राज्यवासी के चेहरे पर मुस्कान हो इस उद्देश्य के साथ राज्य सरकार योजनाबद्ध तरीके से झारखंड को आगे बढ़ाने का काम रही है। वर्तमान सरकार ने राज्य सरकार के कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना की सौगात दी है। आप सभी कर्मी सरकार के अभिन्न अंग हैं।

















