कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना: विनोद जायसवाल

कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना: विनोद जायसवाल

प्रत्येक वर्ष सावन में कांवरियों की सेवा करती है ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति
शुभांशू जायसवाल
देवघर (झारखण्ड)। ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति प्रत्येक वर्ष सावन माह में पूरी टीम के साथ कांवरिया पथ स्थित ठनठनियां धर्मशाला में कांवरियों की सेवा करती है। साथ ही दर्जनों शिविरों के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा की जाती है। बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति पिछले 32 वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ नावाडीह में शिविर लगाकर नि:शुल्क भोजन, फलाहार, चाय, शिकंजी, गरम पानी, चिकित्सा, विश्राम, शौचालय, स्नान आदि की व्यवस्था करती है। शिविर के कार्यकारिणी अध्यक्ष अरूण कुमार जायसवाल ने बताया कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति द्वारा आयोजित शिविर का रूप विशाल हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों कांवरिया यहां विश्राम करते हैं। संघ के मंत्री विनोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, दीनानाथ जायसवाल, भोला गौड़ सहित तमाम लोग सेवा में जुटे रहते हैं।बातचीत के दौरान मंत्री विनोद जायसवाल ने बताया कि कांवरिया पथ पर शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा की जाती है। सेवा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति शिवभक्तों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव व वृक्ष एक समान हैं। जिस प्रकार शिव ने संसार को बचाने के लिये जहर पिया। उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन देकर कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करती है। कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना है। इससे पराभूत होकर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष शिविर लगाया जा रहा है। दीनानाथ जायसवाल ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से ठनठनिया जनसेवा संघ द्वारा शिविर लगाया जा रहा है और कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, चाय, नींबू पानी, गरम पानी, शिकंजी, फलाहार आदि दिया जाता है तथा उनके ठहरने के लिए भी उत्तम व्यवस्था है। बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति का प्रधान कार्यालय 223, विधान सारणी, कोलकाता में स्थित है। इनके साथ सहयोगी संस्था के रूप में ओम भोलेनाथ कांवरिया सेवा समिति रायपुर, छत्तीसगढ़ कांवरियों की सेवा में लगी रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent