जौनपुर में चुनाव सकुशल सम्पन्न, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
10 मार्च को होगी मतगणना, ‘किसके सिर सजेगी ताज’ की चर्चाएं शुरू
जौनपुर। जनपद के जिला मुख्यालय सहित ग्रामीणांचलों में बनाये गये मतदान केन्द्रों पर विधानसभा सामान्य चुनाव का मतदान सोमवार को सकुशल सम्पन्न हो गया।

ऐसे में सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया जिसका फैसला 10 मार्च को मतगणना के बाद होगा। जनपद की सभी 9 विधानसभाओं में प्रातः 7 बजे से शुरू मतदान सायं 6 बजे तक चली। चुनाव के बाबत सभी विधानसभाओं में 2145 मतदान केन्द्रों पर 3948 मतदेय स्थल बनाये गये जहां 35 लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाना था लेकिन काफी लोगों ने किन्हीं कारणवश मतदान नहीं किया।

मतदाताओं की सुविधा के लिये आयोग के निर्देशानुसार अत्यन्त बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था रही। साथ ही महिला मतदाताओं को प्रेरित करने हेतु सभी विधानसभाओं में एक-एक आल वूमन बूथ बनाये गये तथा 357 मॉडल बूथ बनाये गये। वहीं निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिये 17372 कार्मिक लगाये गये थे जहां 261 सेक्टर, 32 जोन एवं 3 सुपर जोन बनाये गये थे। सभी सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल पुलिस अधिकारी लगाये गये थे। प्रत्येक बूथ पर केन्द्रीय पैरा मिलिट्री फोर्स लगायी गयी थी। कुल 2315 बूथों पर वेबकास्टिंग एवं 1633 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है।
साथ ही 366 माइको आब्जर्वर लगाये गये थे। चुनाव के बाबत जिलाधिकारी मनीष वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मयफोर्स जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का जायजा लिये। साथ ही मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये सुरक्षा व शान्ति के लिये सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिये। मतदान होने के पश्चात ईवीएम को सुरक्षित रूप से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में बनाये गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। ईवीएम की निगरानी के लिये त्रिस्तरीय सुरक्षा एवं 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी लगायी गयी जहां बताया गया कि 8-8 घण्टे की ड्यूटी के अनुसार मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। समाचार लिखे जाने तक जनपद के सभी विधानसभाओं को मिलाकर कुल लगभग 56 प्रतिशत मतदान पड़े थे।
जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के बूथ मुक्तेश्वर प्रसाद इण्टर स्कूल में आशीर्वाद कन्स्ट्रक्शन के अधिष्ठाता इं. सौरभ चौधरी एवं आशीर्वाद गैस एजेन्सी के अधिष्ठाता शुभम चौधरी ने अपने पूरे परिवार के साथ पूरे जोश से मतदान किया।

इस दौान श्री चौधरीने कहा कि एक वोट एक राइफल के समान होता है। इसकी उपयोगिता उपयोगकर्ता के चरित्र पर निर्भर करती है, इसीलिए वोट सोच-समझकर एवं जरूर करें। इससे राष्ट्र मजबूर होगा हम मजबूत होंगे।

सिकरारा, जौनपुर। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव सम्पन्न हो गया। 367 मल्हनी विधानसभा प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। चुनाव के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखी। जिलाधिकारी मनीष वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय साहनी शेरवां, रीठी सहित कई बूथों का निरीक्षण किये।

जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि पूरे जिले में बहुत शांति ढ़ंग से मतदान हुआ। पैरामिलिट्री फोर्स लगातार चक्रमण करती रही। वहीं शेरवा बूथ पर बहुत लंबी कतार दिखी। मतदान के लिए लोगों में बहुत उत्साह दिखा। वहीं सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह और जेडीयू के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने एक साथ नटकाबीर बूथ पर मतदान किया। वहीं रईया बूथ पर लगीाग 89 वर्षीय प्रभावती देवी ने भी मतदान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













