Homeहरदोईबड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

बड़े ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

प्रदीप कुमार
हरदोई। देहात कोतवाली इलाके में पागल कह देने से बौखलाए बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बात बस इतनी सी थी कि पान मसाला मांगने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को पागल कह दिया। जिससे बौखलाए बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात उस वक्त हुई जब छोटा भाई घर के अंदर सो रहा था और बड़े भाई ने उसे मौत की नींद सुला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया कि कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव निवासी पराग के तीन बेटे थे। उसके एक बेटे की पहले ही मौत हो गई थी। मुन्नीलाल और कल्लू दो बेटे वहीं गांव में ही रहते थे। 55 वर्षीय कल्लू छोटा भाई था, जबकि मुन्नीलाल बड़ा। गुरुवार की रात को कल्लू घर में गहरी नींद में सो रहा था। उसी बीच उसका बड़ा भाई मुन्नीलाल उसके पास पहुंचा और लाठी-डंडे से उसे तब तक पीटता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।

इसकी जानकारी होते ही आस-पड़ोसियों में हड़कंप मच गया। इस बीच वहां पहुंची पुलिस ने छोटे भाई की हत्या करने वाले बड़े भाई मुन्नीलाल को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुन्नीलाल ने कल्लू से पान मसाला मांगा था, उसी पर कल्लू ने हंसी-हंसी में उसे पागल कह दिया था। बस इतना कहने से मुन्नीलाल इस तरह बौखला गया कि उसने छोटे भाई कल्लू को मौत के घाट उतार दिया।

एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि छोटे भाई के पागल कहने से उत्तेजित बड़े भाई ने उसे पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read