Homeहरदोईछापेमारी में आठ लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गये

छापेमारी में आठ लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गये

छापेमारी में आठ लोग विद्युत चोरी करते पकड़े गये

बकाया बिल जमा न करने पर काटे गये कई कनेक्शन
धर्म सिंह कुशवाहा
माधौगंज, हरदोई। कुरसठ पावर हाउस विद्युत विभाग की छापेमारी में आठ लोगों को अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया। बताते चलें कि अवर अभियंता हरि प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी करके आठ लोगों को अवैध रूप से विद्युत चोरी करते हुए पाये जाने पर संबंधित थाने में विद्युत चोरी का अभियोग दर्ज कराया गया। कटिया डालकर विद्युत चोरी में कई लोगों पर विधिक कार्यवाही की गई तथा विद्युत बिल की अदायगी न करने वाले बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटकर उचित कार्रवाई की। विद्युत विभाग की कार्यवाही से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई। अवर अभियंता हरिप्रकाश श्रीवास्तव की टीम में रोहित, छोटेलाल, नन्हेलाल, अजय कुमार, मनोज कुमार, दीपचंद आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read