Homeरायबरेलीखबर का असर: रिश्वत खोर व युवक को पीटने वाला सिपाही हुआ...

खबर का असर: रिश्वत खोर व युवक को पीटने वाला सिपाही हुआ लाइन हाजिर

खबर का असर: रिश्वत खोर व युवक को पीटने वाला सिपाही हुआ लाइन हाजिर

डीह थाने में सिपाही के वायरल आडियो के मामले में एसपी ने की कार्यवाही
संदीप पाण्डेय
डीह, रायबरेली।  जिले के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के कुशल नेतृत्व से एक तरफ जहां जिले के अपराधों पर अंकुश लगा तो वहीं दूसरी तरफ इन दिनों सिपाहियों के कुछ कृत्यों से खाकी में दाग भले ही लगा पर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने ऐसे सिपाही को जांच कर लाइन हाजिर कर डीह थाने से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

आप लोगों ने तेजस टूडे हिंदी दैनिक अखबार में बीते दिनों सिपाही के कृत्यों की खबरें पढ़ी होंगी जिसका जोरदार असर हुआ हैं। बताते चलें कि आज से कुछ दिनों पूर्व डीह थाने के सिपाही साहिल गुप्ता द्वारा एक युवक से पांच हजार रुपए काम करवाने के नाम पर लिया लेकिन कार्य न होने पर सिपाही ने थाने बुलाकर युवक को जमकर पीटा था। इतना ही नहीं युवक को गांजा व तमंचा पकड़ा कर वीडियो बना जेल भेजने की भी धमकी दी थी। किन्तु मामले में बातचीत की वायरल आडियो को संज्ञान में ले तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भ्रष्ट सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
वहीं इस बावत तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि डीह थाने के सिपाही का आडियो वायरल हुआ था। जिसको संज्ञान में ले सिपाही साहिल गुप्ता को लाइन हाजिर कर मामले की जांच की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read