सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
शिक्षा मंत्री ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान | #TejasToday

नई दिल्ली। CBSE की 10वीं और 12वीं 2021 की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने खुद इसकी घोषणा की है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेंगी, परिणामों की घोषणा 15 जुलाई तक होगी। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से शुरू होंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने ऐलान किया कि डेटशीट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।
समाज के हर व्यक्ति को निभानी होगी सहभागिताः राज बहादुर यादव | #TejasToday
आपको बता दें कि बुधवार को शिक्षा मंत्री ने साफ किया था कि वर्तमान परिस्थितियों में Online exam कराना संभव नहीं है, उन्होंने कहा था कि जैसे पहले परीक्षा होते थे, वैसे ही इस बार होंगे। यानी बोर्ड एग्जाम में छात्रों का फिजिकल प्रजेंस रहेगा, शिक्षा मंत्री ने बताया था कि अगले सत्र से Classes शुरू करने को लेकर भी प्लान तैयार किया गया है, लेकिन इस पर भी परिस्थितियों को देखकर ही फैसला किया जाएगा।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







