सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं 1 न्यूज पोर्टल
शिक्षा व मेहनत ही सफलता की कुंजी है: शाहिद | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। व्यवहारिक जीवन में सफल होने के लिए स्कूल की शिक्षा बहुत आवश्यक है। शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तित्व, मानसिक कुशलता, नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं। बिना शिक्षा के एक व्यक्ति अपने जीवन के सभी शैक्षिक लाभों से वंचित रह जाता है इसीलिए कहा गया है कि शिक्षा एवं मेहनत ही सफलता की कुंजी है। उक्त बातें सबरहद स्थित माडल कम्पोजिट विद्यालय में पुरातन छात्र सम्मान समारोह के दौरान सर सैय्यद अहमद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने बतौर मुख्य अतिथि कहा। पुरातन छात्र सम्मान समारोह की विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान नसरीन बानो ने कहा कि पुरातन छात्रों को सम्मानित करने से विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों का उत्साह वर्धन होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने किया। इस दौरान विद्यालय के पुरातन छात्र मुकेश चन्द्र सिन्हा, राम बचन, डॉ संत लाल, कन्हई राम, राम अजोर, सरोज कुमारी एंव राम चन्द्र का माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित पुरातन छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन समेत सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







