वाहन चेकिंग में दो व चार पहिया वाहनों की डिग्गी, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, फिटनेस सहित कई कागजों की जांच की गयी। 4 पहिया वाहनों की डिग्गी की भी तलाशी ली गयी। गौरतलब है कि कागजातों में त्रुटि पाये जाने पर कुल 10 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया जिसमें 2 चार पहिया वाहन और 8 दो पहिया वाहन थे। इस दौरान पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र दत्त, हे.का. बलवंत सिंह, हे.का. अवधेश सिंह, हे.का. अक्षय कुमार आदि उपस्थित रहे।





