Homeउरईचालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, परिवहन व स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त...

चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, परिवहन व स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास

चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, परिवहन व स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय के निर्देश पर उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, उरई में परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चालकों/परिचालकों के लिए स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 30 चालकों ने प्रतिभाग किया।स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में डॉ. अखिलेश कुमार (चिकित्साधिकारी), डॉ. संजय कुमार (नेत्र परीक्षण अधिकारी), जयंत सिंह पाल (लैब टेक्नीशियन) एवं विपिन वाजपेयी (मेल स्टाफ नर्स) की टीम ने सहभागिता की। परीक्षण के दौरान 2 चालकों में शुगर की अधिकता और 1 चालक में उच्च रक्तचाप की पुष्टि हुई जिन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित राजेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने चालकों को सड़क सुरक्षा, वैध प्रपत्रों के साथ वाहन संचालन, हेलमेट/सीट बेल्ट के प्रयोग और नशे में वाहन न चलाने जैसे जरूरी विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और यातायात नियमों के प्रति सजगता से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। साथ ही चालकों से ओवरलोडिंग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, बिना नंबर प्लेट व ओवरस्पीडिंग से परहेज और घायलों की मदद करने जैसे अहम बिंदुओं पर भी अपील की गई। यह भी कहा कि सड़क पर वाहन को रोकते समय साइड इंडिकेटर का प्रयोग करें और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read