HomeChitrakootबेहतर तालमेल के साथ आपदा प्रबन्धन को किया जा सकता है आसान:...

बेहतर तालमेल के साथ आपदा प्रबन्धन को किया जा सकता है आसान: मनोज कुमार

बेहतर तालमेल के साथ आपदा प्रबन्धन को किया जा सकता है आसान: मनोज कुमार

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। चित्रकूट में लगे लक्ष्मण पहाड़ी रोपवे पर किसी प्रकार की आपात स्थिति होने पर बचाव के बाबत एनडीआरएफ सहित विभिन्न हितधारकों ने मंगलवार को संयुक्त मॉक अभ्यास किया।
उप महानिरीक्षक मनोज शर्मा के निर्देशन में तथा निरीक्षक अनिल कुमार की अगुवाई में एनडीआरफ टीम ने संयुक्त मॉक अभ्यास में भाग लिया। यह पूरा मॉक अभ्यास इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत किया गया जिससे आपसी समन्वय और तैयारियों का परीक्षण तथा सभी विभागों को इस प्रकार के आपात के दौरान अपनी भूमिका निभाने के बारे में पता चला और आपदा के प्रभाव को कम करने की संभावना पर ध्यान दिया गया। साथ ही इस बात पर विशेष बल दिया गया कि सबके बेहतर तालमेल से ही आपदा प्रबंधन के कार्य को आसानी से किया जा सकता है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, सदर तहसीलदार फूलचंद यादव, नायब तहसीलदार विवेक कुमार, डीके सत्संगी जल निगम, भरत सिंह, डा. सुभाष चंद्र, अनूप पाल, एसडीओ गुलाब चंद्र, एआरटीओ पुरुषोत्तम, प्रभारी निरीक्षक राजापुर एवं आपदा विशेषज्ञ राहुल सिंह, उप निरीक्षक चंदन सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह, सत्येंद्र यादव, शिव मूर्ति आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read