त्रिलोचन बाजार में नाली का काम जल्द शुरू होगा: जगदीश राय
963104
त्रिलोचन बाजार में नाली का काम जल्द शुरू होगा: जगदीश राय
नाली नहीं होने से गन्दा पानी सड़कों पर भरा
तेजस टूडे सं.
अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में काफी वर्षो से जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। रविवार को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय को बाजार में नाली व सुलभ शौचालय बनवाने के लिए ज्ञापन दिया।
ज्ञात हो कि विधायक जी त्रिलोचन बाजार में स्थित रामरूप सर्वोदय इंटर कालेज में नवनिर्मित गेट के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे जिसकी सूचना व्यापार मंडल अध्यक्ष अनुराग वर्मा को होने पर सैकड़ों व्यापारियों को एकत्रित कर विधायक को बाजार में रोककर बाजार की जटिल समस्याओं से अवगत कराया। श्री वर्मा का कहना है कि लोग नाली निर्माण कराने लंबे समय से गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब हाल यह है कि उनके घरों के सामने गंदा पानी भरा रहा है और इसी में से आवाजाही करना पड़ रही है।
इसको लेकर बाजारवासियों ने डीएम को ज्ञापन भी दिया है लेकिन उसके बाद भी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। बाजारवासी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। यह बाजार विकास में पिछड़ा हुआ नजर आ रहा है। मूल समस्या नाली निर्माण की है। नाली निर्माण नहीं होने के कारण घर से निकलने वाला गंदा पानी मुख्य रास्ते पर आकर फैल रहा है। निकासी नहीं होने से पानी एक जगह ही भरा हुआ है। लोगों को भी मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। गंदा पानी महीनों से भरा होने के कारण बीमारियों का प्रकोप बढऩे लगा है।
उल्लेखनीय है कि अनुराग वर्मा ने इस समस्या को लेकर पूर्व में कई बार अफसरों को अवगत कराया है। यह तक की जनपद डीएम को भी नाली निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया और पूर्व में रहे सांसद और विधायक व जिला पंचायत सदस्य को मौखिक रूप से समस्या बताई है। उसके बावजूद उनकी समस्या की तरफ किसी ने आज तक ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा है। ग्राम पंचायत व अफसर हर बार बजट नहीं होने की बात कहते हुए लोगों को टाल देते हैं। समस्या दूर नहीं होते देख अब लोग मायूस नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि कोई उनकी परेशानी को देखने व सुनने वाल नहीं है।
उल्लेखनीय है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधि भी वोट लेने तो आते हैं लेकिन चुनाव होने के बाद लोगों को क्या परेशानी है और उसे कैसे दूर किया जाय, इसकी जानकारी लेने तक नहीं आते हैं। इसी तरह की स्थिति इस त्रिलोचन महादेव बाजार की भी बनी हुई है। इससे उनके साथ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। खास बात यह है कि जिस रास्ते पर गंदा पानी भरा हुआ है, उसी से दूर दराज के लोग प्राचीन व ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर आना जाना होता है। इसके बाद भी अफसर, जनप्रतिनिधि लापरवाही दिखाने में लगे हैं। आये दिन बाजार वासी पानी गिराने को लेकर आपस में लड़ते—झगड़ते रहते हैं। एक बार पुनः जफराबाद विधायक जगदीश राय के आश्वासन देने के बाद बाजारवासियों में नाली बनने की उम्मीद दिख रही है।
इस अवसर पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गनेश चौहान, दीपक दुबे, चंद्रेज़ दुबे, रामपत यादव, चन्दन सेठ, गोपाल साहू, विनोद अग्रहरी, डब्लू अग्रहरी, राजन अग्रहरी, संतोष अग्रहरी, संतोष यादव, अनंत रस्तोगी, गुलाब अग्रहरी, रमेश साहू, संजीव सेठ, लक्ष्मी नारायण राजभर, सुदर्शन मिश्रा, काले अग्रहरी, गोलू अग्रहरी, कुन्दन जायसवाल, रवि अग्रहरी, रवि राजभर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।