Homeबहराइचअधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती

अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया गया डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती

अब्दुल शाहिद
बहराइच। महामना मालवीय मिशन लीगल सेल के तत्वावधान में महामना मालवीय विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज गोमती नगर के सभागार में भारत रत्न देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित न्यायाधीश, अधिवक्ता, कानूनविद व संविधान विशेषज्ञों ने डा. राजेन्द्र प्रसाद को राष्ट्र निर्माता बताते हुए उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रीय एकता और अखण्डता को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया।

आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से न्यायमूर्ति एके शर्मा, न्यायमूर्ति अनिल, महामना लीगल सेल अध्यक्ष न्यायाधीश दीनानाथ, रूल ऑफ लॉ सोसायटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, जिला मंत्री पंकज श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट, महासचिव शोमेश वर्धन सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता देशरत्न सिन्हा, समाजसेवी राष्ट्रीय विचार मंच समन्वयक कुमार सम्भव एडवोकेट, विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज अध्यक्ष डा. देवेंद्र अस्थाना, पूर्व संयुक्त सचिव अवध बार एसोसिएशन अनुराधा सिंह, समाजसेवी प्रदीप मिश्र, समाजसेवी विपिन सिंह समेत लखनऊ के तमाम विधिवेत्ता, कानूनविद व समाजसेवी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read