डॉ. अरविन्द जायसवाल प्रदेश सचिव नियुक्त
डॉ. अरविन्द जायसवाल प्रदेश सचिव नियुक्त
राजस्थान। राज्य में जनकल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष के प्रयासों को देखते हुए तथा कांग्रेस पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण एवं इनकी कार्यप्रणाली को ध्यान में रखकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने डॉ अरविंद जायसवाल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया है। इसकी जानकारी होने पर प्रदेश के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने डॉ. जायसवाल को बधाई दिया। मालूम हो कि डॉ जायसवाल इसके पहले भी जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सी स्कीम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पद पर नियुक्त किए जा चुके हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।