Homeराजस्थानकोटा में हुई अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बैठक

कोटा में हुई अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बैठक

कोटा में हुई अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बैठक

युवराज सुवालका राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, चेतराम मेवाड़ा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामबाबू सुवालका वरिष्ठ राष्ट्रीय सचिव, निर्मल सुवालका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नरेश सुवालका राष्ट्रीय सचिव संगठन, दिलीप जायसवाल राजस्थान के युवा अध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश सुवालका अजमेर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत
तेजस टूडे ब्यूरो
कोटा, राजस्थान। कोटा के सुवालका रिजॉर्ट में अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा की बैठक चेतराम मेवाड़ा के अध्यक्षता में हुई जहां महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरनचंद झरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रभारी (पूर्वांचल) डा. संजय जायसवाल, प्रदेश प्रभारी लोकेश जायसवाल, महेश जायसवाल पत्रकार, राजकुमार जायसवाल अलवर सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत एवं आभार युवराज सुवालका सहित उनकी पूरी टीम ने किया।
महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल की आपसी सहमति के आधार पर राष्ट्रीय महासचिव ध्रुव चंद जायसवाल ने युवराज सुवालका को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। साथ ही राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ मनोज जायसवाल की सहमति से प्रभारी लोकेश जायसवाल ने राजस्थान प्रदेश का युवा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मनोनयन की घोषणा किया। राष्ट्रीय महासचिव ध्रुव चंद्र जायसवाल ने चेतराम मेवाड़ा को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामबाबू सुवालका राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव निर्मल सुवालका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नरेश सुवालका राष्ट्रीय सचिव संगठन के पद पर मनोनयन किया। चंद्र प्रकाश सुवालका अजमेर को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।
महासभा की ओर से राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल ने महासभा की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुये विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी सभी वर्गों को साथ लेकर समाज को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। प्रभारी लोकेश जायसवाल ने बताया कि राजस्थान प्रदेश के अन्य जनपदों में महासभा संगठन विस्तार के लिए जयपुर सहित अन्य जनपदों का दौरा राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल, ध्रुवचंद जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश के अन्य जिलों में नियुक्तियों का विस्तार जारी रहेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read