गणेश माहुर, राजकुमार, विजय कुमार एवं सोमेन्द्र गोपालिया राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत

गणेश माहुर, राजकुमार, विजय कुमार एवं सोमेन्द्र गोपालिया राष्ट्रीय पदाधिकारी मनोनीत

अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा ने दी बड़ी जिम्मेदारी
तेजस टूडे ब्यूरो
राजस्थान। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल ने अपने पुराने सहयोगियों सामाजिक कार्यकर्ता टोंक नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन, सामाजिक कार्यों में विशेष रुप से अग्रणी भूमिका निभाने वाले गणेश माहुर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजकुमार जायसवाल भी दौसा नगर विकास न्याय के पूर्व चेयरमैन हैं, दौसा राजस्थान के विकास में सक्रिय रहते हैं तथा स्वजातीय बन्धुओं को संगठित करने में विशेष रूचि रखते हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेतु अपनी सहमति दी। सच्ची खबर के प्रधान सम्पादक विजय जायसवाल जयपुर निवासी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मीडिया प्रभारी मनोनयन हेतु सहमति दी। गर्वित हिंदुस्तान के प्रधान सम्पादक सोमेंद्र गोपालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मनोनयन हेतु अपनी सहमति प्रदान की। राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चन्द झरीवाल एवं प्रभारी राजस्थान लोकेश जायसवाल, महासचिव प्रकाश जायसवाल सवाई माधोपुर की बैठक को संबोधित किया।
राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल मनोनयन करते हुए कहा कि आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है। राजस्थान प्रदेश में अनुभवी पुराने और वरिष्ठ स्वजातीय बन्धुओं के कार्य क्षमता को देखते हुये आने वाले समय में तेज गति से स्वजातीय भाइयों को संगठित करने अपनी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विशेष कर जातीय जनगणना के समय मे बड़ी संख्या में अपने कलाल समाज को एक सूत्र में पिरोने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
गर्वित हिंदुस्तान के प्रधान सम्पादक सोमेंद्र गोपालिया ने कहा कि मुझे अखिल भारतीय कलार कलाल जायसवाल महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जायसवाल, महासचिव ध्रुव चन्द्र जायसवाल व सभी समाज बंधुओं का आभार है। मैं यह विश्वास दिलाता हूं जो मुझे दायित्व दिया हैं, उसमें आप सभी का सहयोग व आशीर्वाद लेकर समाज के हित में खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA