HomeJaunpurशरीर को स्वस्थ रखने के लिये करें नियमित योगाभ्यासः राज यादव |...

शरीर को स्वस्थ रखने के लिये करें नियमित योगाभ्यासः राज यादव | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

शरीर को स्वस्थ रखने के लिये करें नियमित योगाभ्यासः राज यादव | #TejasToday

सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित रामकिशुन सिंह महाविद्यालय में चल राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के चौथे दिन योग प्रशिक्षक राज यादव जिला महाविद्यालय युवा भारत पतंजलि ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर की देखरेख में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं को योगिंग जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, त्रिकोनासन, चक्रासन, ताड़ासन, वृक्षासन, मंडूकासन, शशकासन, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायामों का क्रियात्मक अभ्यास करते हुए उनसे होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी।

सई नदी में डूबे अधेड़ का दूसरे दिन मिला शव, मचा कोहराम | #TejasToday

उन्होंने बताया कि योग के दैनिक अभ्यास करने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास भी होता है। इस अवसर पर आशु सिंह, प्राची सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित व्याख्यान माला में मुख्य अतिथि राज यादव जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत पतंजलि ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का स्वयं निर्माता होता है। कार्यशील बनकर ही मनुष्य अपने भाग्य को बेहतर कर सकता है। आभार रसायन विज्ञान प्रवक्ता सुरेश यादव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका उर्वशी सिंह ने किया। इस मौके पर धनंजय, पूनम मौर्या, स्वेक्षा प्रजापति, नीलेश पाठक, अम्बुज सिंह, ज्योति पाल, इशारा पाल, पूजा यादव, दीक्षा सिंह, जिज्ञासा, आयुशी सिंह, काजल, रोली आदि उपस्थित रहे।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्टसर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read