ह्रदय रोग से बचाव के लिये करें नियमित व्यायाम: डा. राहुल
रूपा गोयल
बांदा। विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर पीएसआरआई अस्पताल के हार्ट एवं लंग रोग विशेषज्ञ व आईएचएलडी के चेयरमैन डाक्टर राहुल चंदोला ने मोटापा के तनाव एवं व्यायाम के अभाव तथा खान पान में अनियमितता के साथ मधुमेह व उच्च रक्त चाप से पीड़ित मरीजों की स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के कारण बच्चे, युवा और बुजुर्गाे में हार्ट रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डा.चंदोला ने हार्ट रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की बात कही है। कहा कि ह्रदय रोग न हो इसके लिए समय-समय पर हार्ट की जांच जरुर कराएं। इसी तरह लंग रोग के मामले ज्यादा बढ़ रहे हैं उसकी मुख्य वजह बढता वायु प्रदूषण व अत्याधिक सिगरेट के सेवन से लंग रोग के मामले बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। डाक्टर चंदोला ने कहा कि आने वाले समय में लंग रोग के मामलों में और भी इजाफा हो सकता है।इसकी वजह बढ़ता वायु प्रदूषण है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पीएसआरआई अस्पताल में एक ही छत के नीचे हार्ट एवं लंग के सफलता पूर्वक ट्रांसप्लांट किये जाते हैं। लंग रोग के बारे में कहा कि अगर चलने फिरने में सांस फूलता हो उसे नजरअंदाज न करें यदि छाती में दर्द के साथ बाएं हाथ मे खिचाव के साथ दर्द हो और जबड़े में भी दर्द हो तो उसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये हार्ट रोग के लक्षण हो सकते हैं। डा. राहुल चंदोला ने बताया कि हर रोज नियमित रूप से 40 मिनट का व्यायाम करें तलीय पदार्थों का सेवन कम से कम करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










