बेवजह घूमने वालों पर हुई कार्रवाई, सड़कों पर रहा सन्नाटा
जौनपुर। शासन द्वारा लगाए गए लगभग तीन दिन के लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार तथा मुख्य राजस्व अधिकारी डा. सुनील वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के ओलन्दगंज से कोतवाली चौराहे तक फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों ने अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। उन्होंने कहा कि बहुत आवश्यक हो तो मास्क लगाकर बाहर निकले तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस दौरान सीओ सिटी सुशील सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पवन उपाध्याय, सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज संतोष पाठक आदि मौजूद रहे।











