HomeChitrakootडीएम-एसपी ने शिव मन्दिरों का किया औचक निरीक्षण

डीएम-एसपी ने शिव मन्दिरों का किया औचक निरीक्षण

डीएम-एसपी ने शिव मन्दिरों का किया औचक निरीक्षण

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द तथा पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो तथा सोमवार के दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने में भी समस्या न हो को देखते हुए रामघाट में स्थित मतगयेद्र नाथ मंदिर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने उप जिलाधिकारी कर्वी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी तथा चौकी प्रभारी सीतापुर से कहा कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार के दिन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं को फूड प्लाजा की तरफ से आने वाले रास्ते से आने की व्यवस्था की जाए तथा शिव मंदिर में जल चढ़ाने के बाद निर्मोही अखाड़ा के रास्ते से जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए की बैरिकेडिंग करा कर महिला पुरुष के मंदिर में जल चढ़ाने हेतु चढ़ने उतरने की अलग-अलग व्यवस्था कराएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से कहा कि रामघाट में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है

यहां पर अच्छी तरह से साफ सफाई कराई जाए, सीसीटीवी कैमरा लगातार रामघाट पर संचालित रहे तथा खोया पाया केंद्र पर इसका डिस्प्ले संचालित कराएं तथा शौचालय भी साफ सफाई कराकर ठीक कराएं। पुलिस अधीक्षक से कहा कि खोया पाया केंद्र पर एक पुलिस चौकी भी स्थापित कराई जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि राम घाट शिव मंदिर एवं जनपद के अन्य सभी शिव मंदिरों में विद्युत व्यवस्था को देख ले कहीं पर तार आदि जर्जर नहीं होना चाहिए अगर है तो उसे तत्काल ठीक कराएं। अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि मंदाकिनी गंगा में गोताखोर नाव बैरिकेडिंग फ़्लैश बोर्ड आदि लगाया जाए।

औचक निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पांडेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई आशुतोष कुमार, विद्युत आर एस वर्मा, अधिशासी अधिकारी लालजी यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी गुलाब त्रिपाठी, चौकी प्रभारी सीतापुर जनार्दन प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read