HomeChitrakootडीएम व एसपी ने की समीक्षा बैठक

डीएम व एसपी ने की समीक्षा बैठक

डीएम व एसपी ने की समीक्षा बैठक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला की उपस्थिति में बाढ़/ सूखा की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सेना के जवान जनपद में आए हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का आकलन भी कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से जलस्तर की स्थिति के बारे में जानकारी लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि मध्य प्रदेश से कोऑर्डिनेट बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि राजापुर और मऊ दो प्रभावित तहसीलें हैं जिसमें सभी लोगों को मनोयोग से कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि जो जर्जर घर हो गए हैं वह लेखपालों व सचिवों के माध्यम से चिन्हित करायें। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्वी को भी निर्देश दिए कि ऐसे घर सर्वे कर चिन्हित कराएं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को बाढ़ से सतर्क रहने के लिए निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि राजापुर और मऊ में बिजली की व्यवस्था का सर्वे कराकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि जहां पर शिविर होगा वहां पर जनरेटर, मोमबत्ती व टार्च की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में खाद्यान्न आपूर्ति के लिए जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि ई-टेंडरिंग की भी व्यवस्था पहले सुनिश्चित कराएं।

बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों/परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर मेडिकल किट की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित कराएंगे। शिविर स्थल के एरिया में प्रभावित बाढ़ क्षेत्र से आवश्यक दवाओं का छिड़काव व फ्रर्टकिट की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देशित किया कि आवागमन के लिए नाव, नाविकों व उनके मोबाइल नंबर भी शेयर करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये कि बाढ़ का लेबल बढ़ जाता है तो उसको समय-समय पर अवगत कराते रहें। जिलाधिकारी तहसीलदार मऊ/राजापुर को निर्देशित किये कि जो घाट चलता है वहां पर लेवल बढ़ने पर आवागमन को रोक दिया जाए।

उन्होंने संबंधित उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारीयों को निर्देश दिए कि अगर कोई जाता है तो इसमें क्वाड्रर्नेट कर लाइफ जैकेट पहनकर जाने दिया जाए। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि आवश्यक सामग्री चिन्हित स्थल पर पहुंचाना सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी राजबहादुर, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, जिला विकास अधिकारी राज कुमार त्रिपाठी, सूबेदार मेजर एसके सैनी, सूबेदार रविंद्र, हवलदार कुंदन सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read