Homeबदायूंडीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायू। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव में सोमवार को कलेक्टेªेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि संबंधित कार्यकारी एजेंसी अवशेष कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध कराएं तथा समय से कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी के संज्ञान में आया कि जनपद की 1037 ग्राम पंचायत में 1472 ग्राम है जिनमें से 28 ग्रामों में पूर्व से ही पाइप पेयजल योजना के अंतर्गत पानी पहुंचाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को 1444 ग्रामों में कार्य के लिए नामित किया गया जिनमें से 454 ग्रामों में निर्बाध पानी की सप्लाई की जा रही है। करीब 960 में अन्य ग्रामों में भी सप्लाई दी जा रही है। वहीं केंद्र सरकार के अधिकारियों द्वारा फीजिबिलिटी सर्वे के दौरान 46 ग्रामों में निरीक्षण के उपरांत जनपद को प्रदेश में चैथी रैंक दी गयी है। इस अवसर पर अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read