राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ट्रेनिंग को डायट पर कराने का किया विरोध

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने ट्रेनिंग को डायट पर कराने का किया विरोध

खण्ड शिक्षा अधिकारी काशी विद्यापीठ को सौंपा गया ज्ञापन
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ का प्रतिनिधि मंडल डॉ संजय गुप्ता (ब्लॉक संयोजक) काशी विद्यापीठ के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी राम पूजन पटेल से भेंट वार्ता की। इसी क्रम में उनको पिछले हफ्ते पेंशन विकल्प पत्र त्वरित गति से निस्तारित करने व समस्त पत्रावलीयां जिले पर भेजने हेतु धन्यवाद एवम् आभार प्रकट किया। FLN प्रशिक्षण जो ब्लॉक संसाधन केंद्र काशी विघापीठ में संपन्न हो रहा था, वह किन्हीं कारणों से अब जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान, सारनाथ में चल रहा है जिसका राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ विरोध कर रहा है, क्योंकि इससे शिक्षक /शिक्षिकाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनको अब अपने ब्लॉक से सुदूर डायट सारनाथ जाना पड़ रहा है जिससे वह काफी व्यथित हैं और शारीरिक, मानसिक और आर्थिक पीड़ा से गुजर रहे हैं जिसका उन्होंने संगठन के पदाधिकारी से भी शिकायत की। यह प्रशिक्षण प्रत्येक विकासखंड में संबंधित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हो रहा है। जनपद के केवल एक ब्लॉक काशी विद्यापीठ में यह प्रशिक्षण संपन्न नहीं हो पा रहा है, यह बहुत खराब स्थिति है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ काशी विद्यापीठ की कार्यकारिणी ने खंड शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया कि वह प्रशिक्षण को पुनः अपने बीआरसी करावें या ब्लॉक के ही किसी अन्य स्थान या निकटस्थ स्थान पर करना सुनिश्चित करें। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस संदर्भ में संगठन को कुछ सुझाव दिए जिस पर संगठन कार्य कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. रमा रूखैयार जिला संयोजक महिला विंग, विनोद पटेल सह संयोजक, दीपक गुप्ता सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA