Homeबहराइचडीएम ने किया खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने किया खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने किया खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की समीक्षा

अब्दुल शाहिद
बहराइच। खाद्य एवं रसद विभाग अन्तर्गत मॉडल शाप का निर्माण, राशन की रिक्त दुकानों भरने, निलम्बित कोटेदारों की जांच, कोटेदारों को एम.डी.एम. का भुगतान, टेढ़ी एवं सरयू नदी (पुरानी) की खुदाई, भरथापुर विस्थापन, दीवानी न्यायालय भूमि की प्रगति, बायोगैस प्लान्ट हेतु भूमि चिन्हांकन, आईजीआरएस व सीएम डैश बोर्ड इत्यादि की समीक्षा के लिए मंगलवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। मॉडल शाप निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में 27 दुकानों के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। डीएम ने निर्देश दिया कि मॉडल शाप निर्माण के सम्बन्ध में यदि कोई समस्या आती है तो सम्बन्धित विभाग समन्वय कर आपस में पत्राचार करें जिसकी प्रति डीएम व सीडीओ को भी प्रेषित की जाय। तहसीलवार रिक्त दुकानों की समीक्षा के दौरान डीएम द्वारा निर्देश दिये गये कि नियमानुसार खुली बैठक कर कोटेदारों का चयन करें। निलम्बित दुकानों के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये कि नियमानुसार जांच पूरी कर विधिनुसार निर्णय लिया जाय। कोटेदारों को एमडीएम भुगतान की समीक्षा के दौरान खाद्य एवं विपणन विभाग द्वारा बताया गया कि भुगतान कर दिया गया है। भरतापुर विस्थापन के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि 15 दिवस के अन्दर समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, मुख्य राजस्व अधिकारी अवशेष कुमार मिश्र, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट आकाश दीप बधावन, उप जिलाधिकारी मोतीपुर संजय कुमार, सदर की डॉ. पूजा यादव, पयागपुर के दिनेश कुमार व कैसरगंज के पंकज दीक्षित, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read