Homeगोण्डाडीएम ने की लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा

डीएम ने की लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा

डीएम ने की लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसीलवार लंबित सभी राजस्व वादो के निस्तारण हेतु जनपद के समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के स्तर पर लम्बित वादों के सम्बन्ध में समीक्षा की। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 24, 33, 34 तथा धारा-80 आदि के अन्तर्गत जनपद में वादों के निस्तारण के संबंध में कड़े निर्देश दिये हैं कि न्यायालय पर बराबर समय से बैठक कर सभी वादों की सुनवाई करके समय से निस्तारित करें। समीक्षा बैठक के दौरान न्यायालय पर लम्बित पुराने वादों की विस्तृत समीक्षा करें तथा विस्तार में हो रही कठिनाइयों को जल्द दूर करते हुए वाद का निस्तारण करायें। डीएम ने कहा कि राजस्व परिषद के दिशा निर्देशों के क्रम में ही सभी वादों का निस्तारण किया जाए। यदि किसी प्रकार में कोई आपत्ति करता है और जांच में कोई विशेष बात नहीं है तो उसकी सुनवाई करके वाद का निस्तारण कर दिया जाय। बैठक में उन्होंने यह भी कहा है कि 3 से 5 वर्ष से अधिक पुराने वादों की बराबर सुनवाई करके जल्द से जल्द निस्तारित किया जाय। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, मुख्य राज्य अधिकारी महेश प्रकाश, तहसीलदार, तहसीलदार न्यायिक, नायब तहसीलदार तथा पेशकार उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

a

Must Read