Homeझांसीपौधरोपण की तैयारियों को लेकर डीएम ने लिया जायजा

पौधरोपण की तैयारियों को लेकर डीएम ने लिया जायजा

पौधरोपण की तैयारियों को लेकर डीएम ने लिया जायजा

मुकेश तिवारी
झांसी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर जिले में प्रस्तावित दूसरे चरण के वृहद वृक्षारोपण के लिए गुरुवार को तैयारियों का जायजा लिया। इस संबंध में आहूत बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को दूसरे चरण में होने जा रहे वृहद वृक्षारोपण की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान रोपे जाने वाले पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने और रोपण स्थलों पर शत प्रतिशत जियाे टैगिंग किये जाने साथ ही रोपण स्थलों का स्थलीय सत्यापन किये जाने के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिये।गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश भर में दूसरे चरण में वृहद वृक्षारोपण किया जाना है और इसको लेकर सभी जिले और मंडल में तैयारियों की समीक्षा कल मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने भी की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के आला अधिकारियों से मुखातिब होते हुए मुख्य सचिव ने कहा था कि वृक्षारोपण अभियान-2023 के तहत 15 अगस्त को प्रदेश में 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। पौधरोपण की समस्त तैयारियों को समय से पूरा करा लिया जाये और निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण कराना सुनिश्चित किया जाये। पौधों की ढुलाई का कार्य 12 अगस्त तक पूर्ण हो जाये। पौधरोपण के लिये स्थल चयन में अमृत सरोवर व जलस्रोतों के समीप स्थलों को प्राथमिकता दी जाये। सभी स्थलों की जियो टैगिंग और पौधों की फोटो हरितिमा एप पर अवश्य अपलोड करायी जायें। इन्हीं आदेशों के क्रम में झांसी जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जिले में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की तैयारियों में लगा है और जिलाधिकारी ने बैठक में सभी विभागों को अपने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने के संबंध में निर्देश दिये हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read