Homeहरदोईडीएम ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

डीएम ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

डीएम ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

अमित त्रिवेदी
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित स्थानीय बैण्ड प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने काफी सुंदर ढंग से सजाए गए बैंकों का प्रदर्शन नजदीक से देखा। कुछ बैंकों के साथ देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने लोगों को काफी आकर्षित किया। बैण्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनी बैण्ड, द्वितीय स्थान, लक्ष्मी बैण्ड व तृतीय स्थान रवि बैण्ड को प्राप्त हुआ।जिलाधिकारी द्वारा विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने सामूहिक या एकल रूप से काफी मनमोहक गीत गाकर सभी को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कुछ विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने भी देशभक्ति पूर्ण गीत प्रस्तुत किये। जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को भी मंच पर सम्मानित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read