Homeम​​थुरापराली प्रबन्धन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

पराली प्रबन्धन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

पराली प्रबन्धन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन कार्यक्रम (पराली प्रबंधन) के अंतर्गत आयोजित बैठक की समीक्षा की। फसल प्रबंधन एवं फसल अवशेष जलाने के संबंध में जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक तथा जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद, तहसील, विकास खंड, न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली गोष्ठियों एवं चौपाल व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से फसल अवशेष प्रबंधन फसल अवशेष जलाने के दुष्परिणाम एवं विधिक प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए कृषकों को जागरूक किया जाए।
श्री सिंह ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण आदेश के अनुसार फसल अवशेष जलाया जाना एक दंडनीय अपराध है। जनपद में प्रयोग होने वाली प्रत्येक कंबाइन हार्वेस्टर के साथ कृषि विभाग, ग्राम विकास, राजस्व विभाग का कर्मचारी नामित है, यदि कोई भी कंम्बाइन हार्वेस्टर सुपर एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अथवा एक्स्ट्रा रीपर अथवा एक्स्ट्रा रेक एवं बेलर या अन्य फसल और अवशेष प्रबंधन यंत्रों की बगैर चलती हुई पाई जाती है, तो उसको तत्काल सीज कर कंबाइन मालिक के स्वयं के खर्चे पर सुपर एक्स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाकर ही छोड़ा जाए। धान की पराली का इन सीटू प्रबंध कर कृषकों के खेत में कंपोस्ट बनाने हेतु प्रसारित किया जाए। समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों में धान की पैदावार होती है। लेखपाल, थानाध्यक्ष, प्रधान तथा बड़े किसानों के साथ बैठक कर लें। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने बैठक में कहा कि पराली को किसी भी स्थिति में जलाई न जाए, बल्कि इसे इकट्ठा कर सरकारी गौशालाओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। किसी भी गौशाला में चारे की कमी न रहे और गायों के लिए पर्याप्त मात्रा में पराली एकत्रित कर गौशालाओं में पहुंचाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण विशेन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, अधिशासी अभियंता सिंचाई बचन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read