HomeJaunpurडीएम ने यूनियन बैंक का निरीक्षण करके जतायी नाराजगी

डीएम ने यूनियन बैंक का निरीक्षण करके जतायी नाराजगी

डीएम ने यूनियन बैंक का निरीक्षण करके जतायी नाराजगी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जतायी। साथ ही शाखा का ऋण जमा अनुपात भी कम होने पर शाखा प्रबंधक चन्दन कुमार पर बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया।
स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार को सभी आवेदनों को अविलम्ब निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक में सर्वाधिक आवेदन लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जतायी। साथ ही जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव को सभी बैंकों की जनपद में लंबित सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, स्वीकृत ऋण पत्रावलियों के शीघ्र वितरण हेतु स्पष्ट निर्देश दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read