डीएम ने समाधान दिवस में जनसुनवाई कर दिया निर्देश
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी दिब्या मित्तल मड़िहान में आये फरियादियों के सुनी समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो। शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फरियादियों की समस्याओ की सुनवाई किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 97 श्किायतों में 06 का मौके पर निस्तारण करते हुये शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों प्रेषित करते हुये गुणवततापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी यदि बार बार प्रार्थना पत्र लेकर आया अथवा गलत ढंग से निस्तारण की रिपोर्ट आयी तो सम्बन्धित के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।
तहसील दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष रमनी देवी पत्नी राम प्यारे निवासी-कुहकी पो0 पथरौर ब्लाक पटेहरा तहसील मड़िहान के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर कई महीनों से दिव्यांग पेंशन न आने की शिकायत की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुये मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, उपजिलाधिकारी मड़िहान युगान्तर त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सीएल वर्मा, तहसीलदार संजीव कुमार, नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह, मुख्य वन संरक्षक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











