HomeBiharडीएम ने परामर्श केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने परामर्श केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने परामर्श केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

सुनील कुमार
सासाराम, रोहतास (बिहार)। जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र मोकर का बुधवार पूर्वाह्न 10:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्न निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा बिहार स्टूडेंड क्रेडिट कार्ड में भुगतान की समीक्षा की गयी। जिसमें पाया गया कि लम्बे समय से प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र को निर्देश दिया गया कि जिलाधिकारी के स्तर से वित्त विभाग को यथा शीघ्र भुगतान करने के संबंध में अनुरोध करना सुनिश्चित करेंगें।

प्रबधंक द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के भवन से पानी निकासी की व्यवस्था नहीं रहने के कारण समस्या हो रही है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल सासाराम को निदेश दिया कि स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। निरीक्षण के क्रम में सभी 04 गृह रक्षक, 24 एकल विंडो ऑपरेटर के साथ सभी 04 सहायक प्रबंधक स्थल/कार्यालय में उपस्थित पाये गये। सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मीगण द्वारा बॉयोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा रही है।

साथ ही जिलाधिकारी द्वारा प्रबंधक, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र को निर्देश दिया गया कि कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता एवं बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read