डीएम एवं एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
नरेश वर्मा
पीलीभीत। जिलाधिकारी संजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कारागार में स्थित भोजनालय, अस्पताल, बैरक नम्बर 03,04,05 व किशोर बैरक जायजा लिया।
पुरूष बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना। बैरक के निरीक्षण के दौरान बंदियों से बातचीत करते हुये उनकी समस्याओं का संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने अस्पताल भर्ती बीमार बंदियों बारे चिकित्सक से उनकी जानकारी लेते हुये वहां उपस्थित डाॅक्टर को कडे निर्देश देते हुए कहा कि बीमार बंदियों की स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बंदियों को समस्त सुविधायें उपलब्ध कराई जाय। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












