सीएचसी बसखारी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वसखारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण कक्ष में लगभग 173 मरीजों का पंजीकरण होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पानी की समुचित व्यवस्था नहीं पायी गई, जिसके लिये अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत किछौछा को निर्देशित किया गया कि पानी कि समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में तैनात सीएचओं व एएनएम के वारे में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 25 सीएचओ व 21 एएनएम तैनात है। मौके पर निरीक्षण के दौरान वीसीपीएम व वीपीएम एवं आयुष्मान मित्र अनुपस्थित पाए गयें। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से पूछने पर बताया गया कि अवकाश की कोई सूचना नहीं दी गयी एवं पूछने पर यह भी वताया गया कि वीसीपीएम पिछले आठ वर्षों से तैनात हैं। जिसके सम्बंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को वीसीपीएम को यहां से स्थानान्तरण के लिए निर्देशित किया गया। आयुष्मान गोल्डन कार्ड के वारे में पूछने पर बताया गया कि प्रतिदिन गोल्डन कार्ड बनाएं जा रहें हैं, परन्तु आयुष्मान मित्र के अनुपस्थित होने के कारण रविवार को कार्ड नहीं वनाएं गये, इससे अपने कर्तव्यों के प्रति गैर जिम्मेदार होना प्रतीत होता है। चिकित्सालय परिसर में जगह-जगह व्यापक रूप से गन्दगी पायी गयी। चिकित्सालय के प्रसाधन कक्ष भी गन्दे एवं उपयोग योग्य नहीं पाये गये । समग्र रूप में चिकित्सालय भवन एवं परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जो कि चिकित्सालय में आगन्तुक मरीजों के साथ-साथ चिकित्सालय में कार्य करने वाले चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त अहितकर है। मौके पर उपस्थित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि ठेकेदार ओमकार वर्मा द्वारा एक सफाईकर्मी की तैनाती की गयी है एवं समय पर कम्पनी द्वारा सफाई सामग्री भी उपलब्ध नहीं करायी जाती है। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गये कि वह स्वयं उक्त चिकित्सालय का तत्काल निरीक्षण कर चिकित्सालय परिसर एवं भवन के विभिन्न कक्षों तथा प्रसाधन कक्षों की ठीक से साफ सफाई करायें। चिकित्सकीय उपकरणों का समुचित एवं सुरक्षित रखरखाव के साथ-साथ चिकित्सालय में आवश्यक जीवन रक्षक औपधियों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता एवं चिकित्सकों की नियमित व समय से उपस्थिति सुनिश्चित करें जिससे कि स्थानीय जनता, आगन्तुक मरीजों को आवश्यकतानुसार समय से चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















