सेवानिवृत्त कर्मी को डीएम ने सपरिवार दी विदाई
अब्दुल शाहिद
बहराइच। जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक इन्द्र बहादुर द्वारा अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी व परिवार के अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्रम, वाकिंग स्टिक, धार्मिक पुस्तक, स्मृतिचिन्ह, पुष्पगुच्छ, मिष्ठान व अन्य उपहार भेंट करके सम्मानित ही नहीं किया गया, बल्कि सपरिवार अपने सरकारी आवास से बाहर आकर सेवानिवृत्त कार्मिक को वाहन पर सवार कर गन्तव्य की ओर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के विशेष कार्याधिकारी के.के. श्रीवास्तव सहित शिविर कार्यालय पर कार्यरत सभी कार्मिक व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










