विद्यालयों में चला स्वच्छता का महाअभियान
शिक्षकों व छात्रों ने मिलकर किया श्रमदान
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद पाठक के नेतृत्व में जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक जूनियर एवं कम्पोजिट विद्यालयों में एक दिन का स्वच्छता महाअभियान चलाया गया जिसमें शिक्षकों तथा छात्रों ने अपने अधिकारियों के साथ मिलकर के विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा उसे साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान किया।
इसी क्रम में चोलापुर ब्लॉक में खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार राय के नेतृत्व में सभी विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वयं कम अपोजिट विद्यालय चोलापुर में उपस्थित होकर साफ सफाई में बच्चों तथा शिक्षकों के साथ अपना योगदान दिया। इस सफाई महाअभियान में शिक्षक संकुल चोलापुर व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश, कंपोजिट विद्यालय चोलापुर के प्रधानाध्यापक लालजी राम, दया राम, दिनेश कुमार, विनोद कुमार तथा अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













