मेरी माटी मेरा देश अभियान जन-जन का अभियान: आलोक

मेरी माटी मेरा देश अभियान जन-जन का अभियान: आलोक

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता व जन समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आग्रहात्मक पंच प्रणों का संकल्प लेकर घर घर जाकर मिट्टी संग्रहण करने में सक्रिय है। गनीवा मण्डल के लौढिया खुर्द गांव में जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के ज्यादा से ज्यादा लोगों का इस अभियान से जुड़ाव हो रहा है। बूथ से लेकर जिलाधिकारी तक और सभी जनप्रतिनिधिगण इस अभियान में सक्रिय रूप जन समूह के साथ सहभागी हो रहे हैं। यह घर घर से संग्रहित मिट्टी दिल्ली जाएगी और इससे अमृतवाटिका का निर्माण होगा। मानिकपुर मण्डल में जिला महामंत्री आलोक पाण्डेय ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान जन जन का अभियान है। यह हर एक भारतीय का अभियान है। यह दिल्ली को गांव से गांव को दिल्ली से भावात्मक रूप से जोड़ने का अभियान है। यह भारत, भारतीय और भारतीयता की अभिव्यक्ति का अभियान है। यह एक राष्ट्र एक परिवार के भाव की जाग्रति का अभियान है। यह ज्ञात अज्ञात वीर बलिदानियों के प्रति हमारी श्रद्धा का अभियान है। अभियान के संयोजक जिला महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान में जनता स्वाभाविक रूप से जुड़ रही है। इस मौके पर सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष, अशोक जाटव, पूर्व सांसद भैरोप्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनन्द शुक्ल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, देव त्रिपाठी, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, हरिओम करवरिया, शिवशंकर सिंह, जगदीश गौतम, अंजू वर्मा, भागवत त्रिपाठी, महेश केशरवानी, अखिलेश रैकवार, आनन्द द्विवेदी, अभिलाष जायसवाल, मोहनदास मिश्र, राघव अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, आशीष पाण्डेय, रामेन्द्र गौतम, रवि गुप्त, विकास मिश्र, नरेंद्र गुप्ता, सुशील द्विवेदी, रमाकांत, विनोद, आशीष, सच्चिदानंद, अरविन्द रलिहा, गंगाधर मिश्रा, सुशीला प्रधान, संजीव मिश्रा, अमित द्विवेदी, विनीत द्विवेदी, दशरथ प्रजापति आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला