HomeTrendingवृद्धाश्रम में बच्चों संग दीप जलाकर डीएम-एसपी ने मनाया दीपोत्सव

वृद्धाश्रम में बच्चों संग दीप जलाकर डीएम-एसपी ने मनाया दीपोत्सव

  • वृद्धाश्रम में बच्चों संग दीप जलाकर डीएम-एसपी ने मनाया दीपोत्सव

  • दादा-दादियों ने बच्चों को दिये उपहार, पीढ़ियों के मिलन ने बांटीं खुशियां

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। दीपावली पर वृद्धाश्रम में बच्चों और बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटने की अनूठी पहल की गई। ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के तहत आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी समीर और पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों और बच्चों के साथ दीप जलाए और त्योहार की खुशियां साझा किया।
इस दौरान दीपों की रोशनी के बीच बच्चों और बुजुर्गों ने एक-दूसरे के साथ दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान सबसे भावुक पल तब आया जब वृद्धाश्रम में रहने वाले दादा-दादियों ने बच्चों को स्नेहपूर्वक उपहार भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं बच्चों के साथ समय बिताकर बुजुर्गों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई।
डीएम और एसपी ने सभी के साथ समय बिताकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पहल को सामाजिक संवेदनशीलता और आपसी अपनत्व का संदेश देने वाला बताया। ‘हमारी उम्मीद मिशन’ के माध्यम से बच्चों को बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और संवेदना का भाव सिखाने के साथ उन्हें बुजुर्गों के अनुभव और आशीर्वाद से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

 

 

 

Must Read