HomeTrendingथाना समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम—एसपी, निस्तारण में हीला—हवाली पर सख्त दिखे...

थाना समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम—एसपी, निस्तारण में हीला—हवाली पर सख्त दिखे एसपी

  • थाना समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम—एसपी, निस्तारण में हीला—हवाली पर सख्त दिखे एसपी

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन जैन एवं पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा थाना महराजगंज तराई परिसर में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान मुख्य रूप से राजस्व (भूमि विवाद) एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण कराया गया जबकि शेष प्रकरणों के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों का गठन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। भूमि विवादों सहित अन्य मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने तथा तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव सहित थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read