जनसभा को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने तेज किया जनसम्पर्क
हैसर बाजार में प्रधानों से मिले कार्यकर्ता, 28 अक्टूबर की सभा में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील
तेजा टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की 28 अक्टूबर को धनघटा तहसील क्षेत्र के परसादपुर बाग में प्रस्तावित जनसभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने हैसर बाजार विकास खंड पहुंचकर ग्राम प्रधानों से मुलाकात करते हुये जनसभा में अधिक से अधिक लोगों के शामिल होने की अपील किया। पार्टी नेता एवं धनघटा क्षेत्र के रुपिन निवासी इं. जनक प्रसाद ने कहा कि गांवों में जनसम्पर्क के दौरान सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर सांसद संजय सिंह जनसभा में लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को उठाएंगे। वहीं रामपुर से आए कार्यक्रम प्रभारी नरेश गुप्ता ने कहा कि जनसभा के बाद जिन गांवों में आवागमन के लिए रास्ते नहीं हैं, वहां की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ धरना देने की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान भालचंद्र यादव, बबलू सिंह, रामफल निषाद, भोला यादव, मुन्नू पाल, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।













