मिशन वात्सल्य व मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न
केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्ज़ापुर। मण्डलायुक्त डॉ. मुथु स्वामी बी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति योजनाओं के जागरूकता हेतु कार्यशाला सम्पन्न हुआ जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/एडीजे लाल बाबू यादव, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द मिश्रा, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी बीएस मण्डलीय प्रोवेशन अधिकारी पुनीत टण्डन, जिला प्रोवेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा, बीएसए एवं मण्डल के तीनों जनपदों मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, भदोई के सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में बच्चो एवम महिलाओं के अधिकार एवम केंद्र एवम राज्य सरकार के योजनाओं के बारे विस्तार से चर्चा हुआ। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवम अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















