HomeAyodhyaमण्डलायुक्त पहुंचे अयोध्या, ग्रहण किये कार्यभार

मण्डलायुक्त पहुंचे अयोध्या, ग्रहण किये कार्यभार

मण्डलायुक्त पहुंचे अयोध्या, ग्रहण किये कार्यभार

तेजस टूडे ब्यूरो
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नवागत मंडलायुक्त राजेश कुमार ने आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।
बता दें कि राजेश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2008 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और पूर्व में सचिव गृह उ०प्र० शासन के पद पर कार्यरत थे। मंडलायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात मंडलायुक्त ने आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों, संभागीय अधिकारियों व कार्मिकों के साथ एक परिचयात्मक बैठक किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं, विशेषकर स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी।
इसके पहले मंडलायुक्त का प्रातः जिले में आगमन हुआ जहां उन्होंने सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात कनक भवन पहुंचकर दर्शन पूजन किया। फिर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पहुंच कर प्रभु श्री रामलला का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन पूजन करने के बाद सर्किट हाउस अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
सर्किट हाउस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी पांडेय, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read