Homeउरईजिला जज, डीएम एवं एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

जिला जज, डीएम एवं एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

जिला जज, डीएम एवं एसपी ने जेल का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई (जालौन)। जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसमें जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव, जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने कारागार की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए बंदियों को जैकेट और कंबल वितरित किए गए। कारागार की साफ-सफाई और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित मिली। बंदियों की सुविधा के लिए विशेष ध्यान दिया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।
जनपद न्यायाधीश ने यह निर्देश दिए कि जिन बंदियों के पास पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, उनकी शीघ्र व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाय, ताकि किसी भी बंदी को न्याय मिलने में कोई बाधा न आये। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव शरण, जेल अधीक्षक नीरज देव, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा, कारापाल प्रदीप कुमार, उप कारापाल अरविन्द सिन्हा, उप कारापाल अमर सिंह के साथ समस्त कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read