डीएम ने सम्पर्क मार्ग का किया निरीक्षण
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने अंतर्राज्यीय सीमा पर दो लेंन मार्ग पर गेट एवं प्रकाश का कार्य कर्वी देवांगन हवाई पट्टी हनुमान धारा मार्ग व ग्राम पंचायत भरतकूप गोंडा पर बन रहे संपर्क मार्ग एवं अवैधानिक परिवहन पर निगरानी रखने के लिए चेक गेट शिवरामपुर का निरीक्षण किया। गेट के निर्माण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि गेट के बीच जो बीम होगा।उन्होंने कहा कि शासन के गाईड लाईन के हिसाब से समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। जो कच्ची जमीन छूट जा रही है, उस पर इंटरलॉकिंग भी कराएं। कहा कि जो गेट बन रहा है, उस पर अच्छे क्वालिटी का पत्थर लगा कर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि लेखपाल से सर्वे कराकर राजस्व की भूमि को अलग कराएं। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भरतकूप गोंडा में बन रहे संपर्क मार्ग की आरसीसी रोड का निरीक्षण किया। रिबाउंड हैमर टेस्ट मशीन से आरसीसी रोड का स्ट्रैंथ की क्वालिटी चेक कराया। रोड की किनारे मिट्टी अच्छी से फीलिंग कराएं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड को निर्देशित किया कि जो रोड अवशेष रह गई हैं, उसकी स्वीकृत के लिए शासन को भेजें। उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को निर्देशित किया कि अगर आवश्यकता पड़े तो और कैमरे बढ़ाये, जिससे अवैध परिवहन पर रोक लगाया जा सके। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, जूनियर इंजीनियर अमित कुमार, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










