जिला कारागार का किया गया निरीक्षण
अमित त्रिवेदी
हरदोई। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई सुधाकर दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण राजकुमार सिंह के सरंक्षण एवं अनुमति से एवं जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार का निरीक्षण हुआ। अपर जिला जज ने बैरक में बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकरी प्राप्त करते हुये उनको बताया कि ऐसे बंदी जिनकी जमानत हो गई है। जमानतदार दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। वह बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं, उनकी रिहाई हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आवश्यक कार्यवाही करेगा। अपर जिला जज ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्यायों के समाधान के लिए लीगल एड डिफेन्स काउंसिल से निःशुल्क विधिक सहायता के लिए प्रार्थना पत्र जिला प्राधिकरण में प्रेषित करें तथा जिन बंदियो की न्यायालय से जमानत हो गई है परन्तु जमानतदार न होने के कारण कारागार में निरुद्ध है, उनकी रिहाई हेतु आवश्यक पैरवी करें। इस अवसर जेलर संजय सिंह, डिप्टी जेलर अलका, जिला प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी आदि उपस्थित रहे।














