HomeTrendingडीएम की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक

  • डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति तथा गंगा संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद से बहने वाली सरयू नदी को स्वच्छ रखने, ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट, परिसंकटमय अपशिष्ट, औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले अपशिष्ट, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, एसटीपी, सरयू में गिरने वाले अपशिष्ट जल को फाइटोरिमोडिएशन अथवा बायो रेमिडियेशन से उपचारित करने, वृक्षारोपण अभियान 2026 के सफल क्रियान्वयन आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त टीएसए प्रतिनिधि हर्षित सिंह द्वारा समिति को दी गई जानकारी के क्रम में सरयू नदी में प्रवास कर रहे कछुओं को संरक्षित किए जाने हेतु समिति के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व एवं प्रयास से उत्तर प्रदेश में वन महोत्सव अब जनान्दोलन का स्वरूप ले चुका हैं, इसलिए सभी अधिकारी आमजन व विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को भी पौधरोपण के लिए प्रेरित कर पौधरोपण अभियान 2026 को सफल बनाने में सहयोग करें। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया पौधरोपण 2025 में जो पौधे मृत हो गये हो, उनके स्थान पर नए पौधों का रोपण वन विभाग से पौध प्राप्त कर करें, ताकि जीवितता प्रतिशत बनी रहे।
बैठक में अतिरिक्त प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच द्वारा कार्बन क्रेडिट योजना के अंतर्गत किये गये। कृषकों के पंजीकरण एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रीन चौपाल बैठकों के माध्यम से आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित कर समिति को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुंदरेशा, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्निया घाट अपूर्व दीक्षित, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय शर्मा, ईओ प्रमिता सिंह सहित नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, डीसी मनरेगा अभिषेक सिंह, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जनपद के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read